घाटशिला, नवम्बर 2 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। माटिहाना पंचायत के कांठुलिया गांव में नवनिर्मित मां काली मंदिर में दो दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव सोमवार को भक्तिमय वातावरण में शुरू हुआ। बामडोल स्थित स्वर्णरेखा घाट से महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ लगभग 14 किमी पैदल कलश यात्रा निकाली। पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा। कलश स्थापना के बाद काशी से आए आचार्यों के मार्गदर्शन में चंडी पाठ, महायज्ञ व महाआरती हुई। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।मंगलवार को महागणपति पूजा, देवी पूजन व चंडी महायज्ञ होगा। पूर्णाहुति व महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...