घाटशिला, सितम्बर 10 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा । जादूगोड़ा डैम स्थित मां तारा काली मंदिर में कौशिक अमावस्या के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। पूजा को लेकर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। इस दौरान भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। धार्मिक जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां तारा काली की पूजा कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजक टिकी मुखी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी कौशिक अमावस्या पर विशेष पूजा का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: कौशिकी अमावस्या पर आज मां तारा मंदिर में होगा महाभंडारा उन्होंने कहा कि पूजा और कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपू...