घाटशिला, अगस्त 30 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड की कालियाम पंचायत के कदमडीहा गांव में चड़ईडुबा नाला पर ग्रामीणों द्वारा बनाई गई बांस की पुलिया बरसात में नाला में पानी के तेज बहाव से कमजोर हो गई थी। ‌इससे पुलिया से नाला पार करना जोखिम भरा हो गया था।‌ शनिवार को ग्रामीणों ने श्रमदान से इस कमजोर पुलिया की मरम्मत की। ग्रामीणों ने घर-घर से बांस संग्रह किया। इसके बाद श्रमदान से बांस की पुलिया की मरम्मत कर डाली। गांव के विजय सोरेन, सुबदा हांसदा, अंपा हांसदा, मार्शल सोरेन, रवि सबर समेत अन्य कई ग्रामीण पुलिया की मरम्मत में दिन भर पसीना बहाया। ग्रामीणों ने कहा कि संथाल बहुल 14 परिवार वाले इस गांव के ग्रामीणों के लिए चड़ईडुबा नाला पर बनी बांस की पुलिया ही सहारा है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: कदमडीहा में ग्रामीणों ने श्रमदान स...