घाटशिला, जुलाई 5 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा, संवाददाता। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा बरसोल मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को बरसोल थाना प्रभारी को छह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मटिहाना-चाकुलिया मुख्य सड़क पर रात के समय लोहे व मिट्टी से लदे ओवरलोड वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की गई। साथ ही अवैध बालू परिवहन पर तत्काल कार्रवाई करने की भी मांग उठाई गई। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में संचालित अवैध लॉटरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाने, राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित खंडामौदा चौक पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा उपाय करने तथा संबंधित विभाग से ओवरब्रिज निर्माण की पहल कराने का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: विभिन्न समस्याओं को लेकर बरसोल मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने बरसोल थाना प्रभारी को छह सूत्री मा...