घाटशिला, अगस्त 12 -- Ghatsila News: गालूडीह। गालूडीह अंडरपास को अतिक्रमण मुक्त रखने की मांग को लेकर सोमवार को ऑटो चालकों ने अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया। चालकों का आरोप है कि पुलिस द्वारा कार्रवाई के बाद भी अंडरपास में फिर से दुकानें और ठेले लगने लगे हैं, जिससे जाम और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। कुछ दिनों पहले पुलिस ने अभियान चलाकर अंडरपास से अवैध दुकानों ठेला और ऑटो को हटाया था। ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष जतन गिरि ने कहा कि पुलिस के द्वारा सभी दुकानें और ऑटो चालकों को अंडरपास खाली कराया था, फिर उसके बाद अंडरपास दोनों तरफ ठेले लगाए जाने लगे। इसके विरोध में सभी ऑटो चालक स्वयं सड़क पर उतरे और अंडर पास के अंदर और मुख्य द्वार पर लगे ठेला और खोमचा वाले से दुकान आग्रह कर खाली कराया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: ऑटो चालकों ने अंडरपास से ठेला-खोमचा व...