Ghatsila News: एफ्लक्श बांध निर्माण को रिटेंडर की मिली अनुमति, दिसंबर तक प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद
घाटशिला, नवम्बर 18 -- एफ्लक्श बांध निर्माण के लिए रिटेंडर को मंजूरी Ghatsila News: गालूडीह। स्वर्णरेखा विभाग की महत्वाकांक्षी परियोजना एफ्लक्श बांध निर्माण को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलें अब समाप्त हो गई हैं। विभाग ने अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए रिटेंडर की अनुमति दे दी है। अब वर्ष 2026 के प्रावधानों के अनुसार नए प्राक्कलन के आधार पर टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन के कार्य का अंतिम निपटारा होने के बाद रिटेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके दिसंबर महीने के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।बता दें कि वर्ष 2024 में शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन को एफ्लक्श बांध निर्माण का काम सौंपा गया था। इसकी अनुमानित लागत 77.35 करोड़ रुपये थी। हालांकि, इस राशि से परियोजना का महज 30 प्रतिशत काम ही पूरा हो सका, जबकि 70 प्रतिशत निर्माण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.