घाटशिला, सितम्बर 27 -- Ghatsila News: पोटका। हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में प्रदूषण की जांच करने पहुंची एनजीटी की टीम को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के जिला मंत्री श्री गणेश सरदार ने एक ज्ञापन सौंप प्रदूषण रोकने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि रेलवे साइडिंग में कोयला एवं लौह अयस्क की ढुलाई से सड़क में फैल रहे प्रदूषण से आस-पास के चार प्रमुख विद्यालयों के छात्र छात्राएं एवं हल्दीपोखर-हाता मुख्य सड़क से आवागमन करने वाले हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावे आस-पास के गांव एवं सड़क किनारे स्थित सभी घरों में कोयला व लौह अयस्क डस्ट घुस रहा है इसपर अविलंब रोक लगाई जाय। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में प्रदूषण की शिकायत साथ ही साइडिंग की स्थापना में प्रदूषण बोर्ड एवं रेलवे की सभी मानकों को सख्ती से लागू कराकर ग्रामीण...