घाटशिला, अगस्त 11 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा। जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के राखा स्थित एक्सेल इंडिया कंपनी में पीएफ, ईएल, रात्रि भत्ता, मेडिकल सुविधा, ओवरटाइम भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर पिछले दिनों ठेका श्रमिकों द्वारा की गई हड़ताल को डीएलसी के समक्ष वार्ता का आश्वासन मिलने के बाद स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद सभी कर्मचारी काम पर लौट गए। इसी क्रम में सोमवार को जमशेदपुर स्थित डीएलसी कार्यालय में श्रमिकों और प्रबंधन पक्ष के बीच बैठक आयोजित की गई।

बैठक के महत्वपूर्ण बिंदु बैठक में बाघराय मार्डी, ग्राम प्रधान मनोरंजन महतो समेत कई ठेका श्रमिक उपस्थित रहे। बैठक में श्रमिकों की विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा के बाद कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी। बैठक में तय किया गया कि वर्तमान में कंपनी में कार्यरत ट्रेनी कर्मचारियों का एक वर्ष ...