Ghatsila News: उल्दा स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जमीन के अभाव में सिमट गया
घाटशिला, जुलाई 13 -- Ghatsila News: गालूडीह: उल्दा स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जमीन की कमी के कारण विकास कार्यों से वंचित है। संस्थान के लिए सरकार ने तीन एकड़ भूमि स्वीकृत की थी, लेकिन राजस्व विभाग की ओर से अब तक केवल 1.75 एकड़ जमीन ही उपलब्ध कराई गई है। शेष 1.25 एकड़ जमीन नहीं मिलने से नए ट्रेड शुरू करने, सीटें बढ़ाने और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की योजना ठप पड़ी है। फिटर, वेल्डर और ड्राफ्ट्समैन जैसे आधुनिक ट्रेड के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। वहीं इंडोर-आउटडोर खेल मैदान, पार्किंग और वाहन शेड का निर्माण भी नहीं हो पा रहा है। जमीन के अभाव में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के तहत मिलने वाला फंड भी अटका हुआ है, क्योंकि विभाग ने भूमि संबंधी प्रमाणपत्र अनिवार्य बताया है। प्राचार्य विनोद कालिंदी ने बताया कि भूमि आवंटन के लिए 4-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.