घाटशिला, जुलाई 24 -- Ghatsila News: गालूडीह। गालूडीह प्रखंड के उल्दा से धोबोडांगा को जोड़ने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। यह सड़क दो पंचायतों और कई गांवों को जोड़ती है, लेकिन आज तक पक्की नहीं बन सकी। बरसात शुरू होते ही सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। यह सड़क करीब 2 किलोमीटर लंबी यह कच्ची सड़क जगह-जगह से टूट-फूट गई है। बारिश का पानी जमा होने से कीचड़ और गड्ढे बन गए हैं। बाइक और पैदल चलना भी मुश्किल है, वहीं चार पहिया वाहन तो फंस ही जाते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे, गर्भवती महिलाएं और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। एम्बुलेंस भी समय पर नहीं पहुंच पाती। ग्रामीणों ने बताया यह सड़क उल्दा होते हुए धोबोडांगा, सुसनीगडिया और आसपास के 8-10 गांवों को जोड़ती है। वहीं दूसरी तरफ जमाईपाडा, बड़बिल,जोड...