घाटशिला, जुलाई 4 -- Ghatsila News: गालूडीह। घाटशिला प्रखंड के उल्दा गांव में रविवार को पारंपरिक पहाड़ पूजा धूमधाम का आयोजन किया जायेगा। इस संबंध में ग्राम समिति ने बताया कि पूजा के बाद शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। रविवार सुबह गांव के पहाड़ पूजा स्थल पर ग्रामीण एकजुट होंगे। लाया द्वारा विधि-विधान से पूजा की जाएगी। सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना होगी। इस पूजा में उल्दा गांव के साथ ही साथ अन्य गांवों के लोग भी परिवार के साथ शामिल होते हैं। यह भी पढ़ें- Saraikela News: पारंपरिक आषाढ़ी पूजा का कल होगा आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...