Ghatsila News: उपायुक्त और एसएसपी से मिलीं पद्मश्री जमुना टुडू
घाटशिला, अगस्त 19 -- Ghatsila News: चाकुलिया। जोहर भारत फाउंडेशन के तत्वावधान में और पद्मश्री जमुना टुडू के नेतृत्व में आगामी 28 अगस्त को सुनसुनिया जंगल में साल के पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन महोत्सव मनाया जाएगा। इसको लेकर पद्मश्री जमुना टुडू ने पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त राजीव रंजन और जमशेदपुर के एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब से मुलाकात की और रक्षाबंधन उत्सव में शामिल होने का अनुरोध किया। जमुना टुडू ने बताया कि उपायुक्त और एसएसपी ने कार्यक्रम में शामिल होने का भरोसा दिया है। इस मौके पर जमुना टुडू के साथ अपू दास, जमुना गोप, मानसिंह टुडू, बापुन मुर्मू भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.