घाटशिला, नवम्बर 8 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत कालापाथर पंचायत के बागडीहा गांव में शनिवार को आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का मानुषमुड़िया के मुखिया राम मुर्मू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर शुभारंभ किया। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला जामजुरकी एवं रेड ब्लू टीम के बीच खेला गया। इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए रेड ब्लू की टीम ने जीत हासिल की। मौके पर बिंदु चांदान क्लब बागडीहा के कादु हांसदा, छतर बेसरा, सुनाराम किस्कू, पंचानन मांडी, सागुन बेसरा, बाबलू बेसरा, दासों टुडू, सुर्जू बेसरा, विश्वजीत राना सहित अनेक गणमान्य लोग एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...