घाटशिला, अक्टूबर 18 -- Ghatsila News: मुसाबनी। दुर्गा पूजा का त्योहार आते ही सब तरफ तैयारी हो रही है, इसी क्रम में शहरी क्षेत्र में पड़ने वाले उत्तरी बदिया पंचायत की मुखिया रीना महाली एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता तुषारकांत पातर द्वारा पंचायत क्षेत्र में पड़ने वाले मुसाबनी नंबर 3 बस स्टैंड, बाजार एरिया, राम मंदिर, रवींद्र संघ के समीप, इमाम बाड़ा, तीन नंबर डी एरिया मुर्गी बाजार, हरिजन बस्ती दुर्गा पूजा पंडाल के समीप, एटीएफ़ गायत्री मंदिर के समीप, लैम्प्स भवन मैदान में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इसके लिए जेसीबी मशीन एवं 4 ट्रैक्टर काम में लगाए गए थे। साथ ही श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए मुखिया रीना महली द्वारा पूरे क्षेत्र में 20 स्ट्रीट लाइट लगवाई गई, साथ ही दर्जनों खराब स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...