घाटशिला, अगस्त 31 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के तहत उत्क्रमित उच्च विद्यालय झांझिया में आयोजित तीन दिवसीय खेल महोत्सव का रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। भारत सरकार एवं झारखंड सरकार के निर्देशानुसार विद्यालय में 27, 29 एवं 30 अगस्त 2026 को विभिन्न खेल एवं शारीरिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक आदित्य करण ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह भी पढ़ें- प्लस टू उच्च विद्यालय,प्रतापपुर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस का हुआ समापनकार्यक्रम का संचालन तीन दिनों तक विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान दौड़, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, हॉकी सहित विभिन्न आयु एवं वर्ग के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित खेल प्रतियोगिताएं ...