घाटशिला, जुलाई 11 -- Ghatsila News: पोटका। प्रखंड के उच्च विद्यालय गितीलता में शनिवार को बीएड प्रशिक्षकों का विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही प्रिती भकत, मोनालीसा महतो,रानी हांसदा, पद्मावती महतो व मेलो सोरेन को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक नील मोहन भंज पुरान ने बीएड प्रशिक्षकों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा दो महीने प्रशिक्षण सत्र में आप सबों ने शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु जो सीखा,इस सीख से समाज के बच्चों को शिक्षित करें ताकि उन बच्चों का भविष्य भी उज्वल बन सके। उन्होंने शिक्षा का प्रचार प्रसार कर नए समाज का निर्माण के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शिक्षक दिनेश महतो,रुपी मुर्मू,भूपेश भक्त, रबींद्रनाथ पाल,निर्मल सरदार, रासबिहारी महत...