घाटशिला, अगस्त 5 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा, संवाददाता। जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के इंचड़ा गांव में चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। चोरों ने घरों में घुसकर नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। वहीं, जादूगोड़ा पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है। हालांकि घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना के बाद ग्रामीणों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, इंचड़ा गांव निवासी शेखर चंद्र मल्लिक के घर में चोरों ने घुसकर करीब 9 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। यह भी पढ़ें- Sambhal News: रजपुरा-हजरतनगर गढ़ी में चोरों ने चार घरों से समेटा नकदी-जेवर वहीं गांव के गणेश पात्र के घर से चोर सोने और चांदी की चेन समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है ...