घाटशिला, सितम्बर 28 -- Ghatsila News: पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक रविवार को एनएच-18 स्थित एक होटल में कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष तापस चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। इसमें घाटशिला, मुसाबनी, गालूडीह, जादूगोड़ा, एवं दामपाड़ा क्षेत्र के दर्जनों पूजा कमेटी के प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री दुलाल भुइंया मौजूद थे। घाटशिला मुख्य शहर के पूजा कमेटी के सदस्यों ने कहा कि विसर्जन के दौरान मऊभंडार में काफी प्रतिमा आने के कारण काफी देर होती है, इसलिए घाटशिला शहर के पांच प्रतिमा को स्वर्णरेखा नदी अमाईनगर घाट पर विसर्जन को प्रशासन आदेश दे। बैठक के दौरान पूजा कमेटी के सदस्यों ने कहा कि घाटशिला समेत अन्य प्रखंडों में सैकड़़ों स्थानों पर मां दुर्गा की पूजा होती है, लेकिन आधे से अधिक कमेटी के पास अपना लाइसेंस नही...