घाटशिला, जुलाई 26 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा । संवाददाता जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के आसनबनी के बीरग्राम गांव में शनिवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य बहुड़ा रथ यात्रा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। इस दौरान भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। भक्तों ने जय जगन्नाथ के जयघोष के साथ रथ को खींचा और भगवान से सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।रथ यात्रा के दौरान पूरे बीरग्राम में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की और भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए। यात्रा में महिला, पुरुष और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: भाई-बहन के साथ अपने धाम पहुंचे प्रभु जगन्नाथ जगह-जगह श्रद्धालुओं ने रथ का स्वागत किया। बहुड़ा यात्रा के साथ भगवान जग...