घाटशिला, जुलाई 11 -- Ghatsila News: डुमरिया। डुमरिया प्रखंड के केंदुआ पंचायत अंतर्गत जंगल ब्लॉक स्थित गामराकोचा गांव के जाहेरथान में शनिवार को आषाढ़ माह के अवसर पर ग्रामीणों ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ आषाढ़ी पूजा संपन्न की। गांव के पुजारी (देवरी) हरिपद सरदार ने क्षेत्र में अच्छी बारिश, बेहतर खेती, सुख-समृद्धि एवं पशुओं को रोगमुक्त रखने की कामना की। ग्राम प्रधान उमापदो सरदार ने बताया कि पूर्वजों के समय से हर वर्ष यह पूजा गांव की सुख-शांति और समृद्धि के लिए आयोजित की जाती है। कार्यक्रम में जनता दल (यू) के जिला महासचिव वीरसिंह देवगम भी शामिल हुए और ग्रामीणों के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पूजा के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार पाठा एवं मुर्गा की बलि अर्पित की गई। ग्रामीणों ने सरकार से जाहेरथान की घेराबंदी कराने...