घाटशिला, सितम्बर 11 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत छोटा परुलिया गांव की निवासी संध्या रानी मांझी का कुछ दिन पूर्व आकस्मिक निधन हो गया था। उन्होंने प्रधानमंत्री पेंशन योजना के तहत खाता खुलवा रखा था। उनके निधन के बाद योजना के तहत नॉमिनी को जेएसएलपीएस के माध्यम से पंजाब नेशनल बैंक की ओर से दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर संबंधित लोगों ने बताया कि प्रधानमंत्री पेंशन योजना के तहत खाताधारक की मृत्यु होने पर पात्र नॉमिनी को योजना के प्रावधान के अनुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाती है। चेक मिलने पर परिजनों ने बैंक एवं संबंधित विभाग के प्रति आभार जताया। मौके पर बैंक मैनेजर, बैंक सखी, बीसी सखी, पीआरपी आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...