घाटशिला, जुलाई 30 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से निजात दिलाने को लेकर बुधवार को स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मोटाय बानरा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि बिरसा चौक, धर्मशाला रोड, पुराना बाजार स्थित दुर्गा मंदिर से तारा मंदिर मार्ग, स्टेशन रोड और प्रखंड कार्यालय के सामने प्रमुख स्थानों पर दिन-रात आवारा कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा है। आवारा कुत्तों से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में भय का माहौल बना हुआ है। कुत्ते आए दिन आते-जाते लोगों के पीछे दौड़ पड़ते हैं। इससे दहशत फैल जाता है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: आवारा कुत्तों से सुरक्षा को लेकर नपं के कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा आवारा कुत्तों के अच...