घाटशिला, अगस्त 17 -- Ghatsila News: घाटशिला। बच्चों में प्रतिभा हो तो कोई भी शक्ति उसे आगे बढ़ने से रोक नहीं सकती है। आरडीए संस्था दामपाड़ा जैसे सूदूरवर्ती गांव के सैकड़ों बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाई कराकर शिक्षा के दीप को जला रही है, वह सराहनीय कार्य है। उक्त बातें दामपाड़ा के बड़ाधाधिका में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिप सदस्य देवयानी मुर्मू ने कही। कार्यक्रम मे आरडीए और टीडीएच संस्था द्वारा संचालित शिक्षा सहायता केन्द्र से कोचिंग प्राप्त कर इस वर्ष जैक मैट्रिक परीक्षा मे बेहतर परिणाम प्राप्त कर सफल हुए 68 प्रतिभावान छात्रों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इससे पूर्व रविवार को दामपाड़ा के बड़ा धादिका मे रूरल डेवलपमेंट एसोसिशन (आरडीए )और टीडीएच संस्था कोलकाता द्वारा संयुक्त रूप से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किय...