घाटशिला, जुलाई 3 -- Ghatsila News: घाटशिला। आनंदधारा महिला समिति की ओर से गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में आगामी 5 जुलाई (रविवार) को आयोजित होने वाले एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर की जानकारी दी गई। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर विभूति मंच, कॉलेज रोड, घाटशिला में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा। प्रेस वार्ता में बताया गया कि शिविर का उद्घाटन घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी तथा विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सुनीता देवू सोरेन द्वारा किया जाएगा। यह भी पढ़ें- चार जुलाई को रक्तदान शिविर का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...