Ghatsila News: आदिवासी भूमिज समाज झारखंड प्रदेश संगठन का पुनर्गठन 29 को
घाटशिला, नवम्बर 27 -- Ghatsila News: गालूडीह। भारतीय आदिवासी भूमिज समाज, झारखंड प्रदेश संगठन का पुनर्गठन 29 नवंबर, रविवार को बेलाजुड़ी में किया जाएगा। इसको लेकर समाज की ओर से विशेष सूचना जारी की गई है। पुनर्गठन बैठक पूर्वी सिंहभूम जिला के जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत एमजीएम क्षेत्र बेलाजुड़ी पंचायत के बेलाजुड़ी गांव में भूमिज समाज के क्लब भवन पर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। इस बैठक में भूमिज समाज के समाज सेवी, बुद्धिजीवी, सभी सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिगण, समाज के अगुआगण, समाज के पारंपरिक नया, देवरी, सरदार, पाणिगीराई आदि सभी को सूचित करते हुए सादर आमंत्रण दिया गया है। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोगों से बैठक में शामिल होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: 29 नवंबर को बेलाजुड़ी में होगा भारतीय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.