घाटशिला, सितम्बर 23 -- Ghatsila News: डुमरिया, संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड के मागूडीह निवासी निवासी दो सगे भाइयों की आंध्र प्रदेश में करंट लगने से मौत हो गयी। दोनों भाई फदान बांद्रा और नानू बांद्रा वहां एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में काम करते थे। शनिवार की रात काम के दौरान अचानक हुए शॉर्ट सर्किट की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। सोमवार शाम शव मागूडीह पहुंचते ही पूरे परिवार में मातम पसरा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी के अनुसार, कांटाशोला पंचायत के मागूडीह निवासी दोनों भाई फदान बांद्रा और नानू बांद्रा आंध्र प्रदेश में एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में काम करते थे। शनिवार 19 सितंबर की रात दोनों ड्यूटी पर थे। इसी दौरान अचानक हुए शॉर्ट सर्किट की चपेट में आ गये और दोनों की मौके पर मौत गयी। फदान बांद्र...