Ghatsila News: आंधी प्रभावित लोगों को मदद की गुहार
घाटशिला, सितम्बर 29 -- Ghatsila News: डुमरिया। डुमरिया प्रखंड में नवगठित जेएलकेएम प्रखंड कमिटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर प्रखंड अध्यक्ष कमल सरदार के नेतृत्व में बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने हाल में आई चक्रवाती आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त मिट्टी के घरों, जर्जर ग्रामीण सड़कों तथा पुल-पुलिया निर्माण से संबंधित समस्याओं पर तत्काल पहल करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि बड़ा बोतला गांव में आंधी-तूफान के कारण तीन परिवारों के मिट्टी के घर ध्वस्त हो गए हैं। वहीं, छामड़ाघुटू गांव में भी दो परिवारों के मिट्टी के मकान क्षतिग्रस्त होकर गिर गए हैं। इससे प्रभावित परिवारों के समक्ष रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों का स्थल निरीक्षण कर उचित सरकारी सहाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.