घाटशिला, जुलाई 8 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के एनएच 18 तथा 49 के संगम स्थल पर विगत मंगलवार की रात्रि अवैध बालू परिवहन के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया।

छापेमारी की जानकारी उक्त छापेमारी अभियान में अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा तथा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के संयुक्त रूप से एक बड़ी कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान एनएच पर एक 16 चक्का ट्रक संख्या डब्लूबी 13 6372 को जब्त कर लिया गया है और इस कार्रवाई के बाद से स्थानीय बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, यह ट्रक पड़ोसी राज्य ओडिशा के जामसोला से बालू लादकर झारखंड के रास्ते पश्चिम बंगाल जा रहा था तथा स्थानीय प्रशासन की नजरों से बचने के लिए इसे पूरी तरह तिरपाल से ढंक दिया गया था ताकि किसी को इसके भीतर बालू होने की भन...