घाटशिला, जुलाई 13 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा। जादूगोड़ा थाना क्षेत्र से अपहृत की गई एक युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के प्राथमिक अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार जादूगोड़ा थाना में 03 मई 2026 को कांड सं.-20/26 दर्ज किया गया था। पीड़िता के परिजनों ने थाने में अपहरण की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार छापेमारी कर तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर अपहृता का पता लगाया। पुलिस ने उसे बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि इस घटना के पीछे ग्राम बोनडीह गोपालपुर, आसानबनी ...