Ghatsila News: अपराध पर अंकुश लगाना सर्वोच्च प्राथमिकता : थाना प्रभारी
घाटशिला, सितम्बर 20 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में रवि होनाहागा व बरसोल थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश ने विधिवत शनिवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। जिसके बाद उन्होंने स्पष्ट शब्दों में संदेश दिया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, शांति स्थापित करना और अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। पदभार संभालने के उपरांत पत्रकारों और स्थानीय नागरिकों से रूबरू होते हुए उन्होंने असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को कड़ी चेतावनी दी कि कानून से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बेहतर पुलिसिंग के लिए जनता और पुलिस के बीच मजबूत तालमेल की जरूरत पर बल देते हुए स्थानीय निवासियों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.