Ghatsila News: अनुशासन, मेहनत और गुरु का सम्मान सफलता की कुंजी: प्राचार्य कमलेश मिश्र
घाटशिला, सितम्बर 5 -- Ghatsila News: पोटका। प्रखंड के तारा पब्लिक स्कूल हाता में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की डायरेक्टर पूनम लाल, प्राचार्य कमलेश मिश्र एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया तत्पश्चात भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया एवं केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशियां साझा की गईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने शिक्षा को समाज एवं राष्ट्र निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम बताया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कमलेश मिश्रा,शिक्षक अंबुज प्रमाणिक, अर्जुन झा, मिहिर गोप, हेमचंद्र पात्र, दुर्गा प्रसाद ,शुक्रा सिंह सरदार तथा शिक्षि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.