Ghatsila News: अनुमंडल में लगातार बारिश से शहरी क्षेत्र में आफत, ग्रामीण में वरदान साबित
घाटशिला, जुलाई 23 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला अनुमंडल में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बुधवार की सुबह लगभग 9 बजे शुरू हुई बारिश समाचार लिखे जाने तक जारी थी। इसके कारण लोगों की आम दिनचर्या प्रभावित हो गई है। भारी बारिश के कारण नदी-नाला में उफान देखा जा रहा है। स्वर्णरेखा के जलस्तर लगातार बढ़ने से गालूडीह बराज के दो गेट को तीन मीटर से उठाकर पांच मीटर किया गया है, ताकि जमा पानी तेजी से निकल सके। हालांकि, शहर क्षेत्र के लोगों के लिए जहां बारिश आफत बनकर आयी, वहीं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए यह वरदान साबित हो रही है। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र में धान की रोपनी युद्ध स्तर पर शुरू हो गई है। पहले किसान नदी-नालों के पानी पर निर्भर रहकर धान की रोपनी कर रहे थे, लेकिन पिछले चार-पांच दिनों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.