घाटशिला, अगस्त 22 -- Ghatsila News: गालूडीह। गालूडीह थाना के सामने एनएच पर शनिवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गालूडीह निवासी विकुल दोलाई की मौत हो गई। घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। विकुल रोज की तरह एनएच के रास्ते स्वर्णरेखा डैम मॉर्निंग वॉक के लिए जा रहे थे। इसी दौरान थाना के सामने पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे में विकुल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलने पर हाईवे पेट्रोलिंग के जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल अनुमंडल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि विकुल पिछले 30-35 वर्षों से गालूडीह रिसोर्ट में कार्यरत थे। वह अविवाहित थे और तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। घटना के बाद डांगा पाड़ा स्थित उनके घर और परिवार...