Ghatsila News: अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली
घाटशिला, सितम्बर 9 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा। संवाददाता अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर मंगलवार को जादूगोड़ा के माटीगोड़ा स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय माटीगोड़ा के विद्यार्थियों द्वारा प्रिंसिपल अमीर असलम के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के महत्व और साक्षरता के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। विद्यालय परिसर से निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विद्यार्थियों के हाथों में शिक्षा एवं साक्षरता से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां थीं। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए नारे भी लगाए। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा समाज में शिक्षा का प्रसार करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.