घाटशिला, अगस्त 25 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला प्रखंड के सीआई लखिन्द्र मांझी के साथ मारपीट के मामले को लेकर अंचल कर्मियों की ओर से पिछले पांच दिनों से चले आ रहे आंदोलन पर सोमवार को विराम लग गया। यह फैसला अंचलकर्मियों ने चुनाव निर्वाचन आयोग के द्वारा समय सीमा पर एसआईआर के कार्य को पूर्ण करने को लेकर लिया गया है। वहीं, घोषणा की है कि अंचल कर्मी अपने आंदोलन को लेकर विरोध काला बिल्ला लगाकर करेंगे और सिर्फ एसआईआर का कार्य करेंगे, बाकी के काम आरोपी पर जबतक किसी प्रकार के कानूनी कारवाई नहीं हो जाती, तबतक चलता रहेगा। हालांकि, मारपीट की घटना के पांच दिन बाद भी आरोपी पर किसी प्रकार की कार्रवाई अब तक नहीं किये जाने को लेकर अंचल कर्मी कई सवाल उठा रहे हैं।

कार्रवाई की मांग अंचलकर्मियों ने कहा कि सोमवार को झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्म...