नई दिल्ली, अगस्त 23 -- Delhi Police new guidelines: कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के दौरान दिल्ली पुलिस को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है। पहले जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों के कई वीडियो वायरल हुए। उसके बाद 20 जुलाई को हुए 'संसद मार्च' के दौरान भी कैमरे पर पुलिसवालों की कुछ ऐसी हरकतें कैद हुई, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। लगातार होते GenZ आंदोलन और सोशल मीडिया, मीम्स के इस दौर में अब दिल्ली पुलिस को भी इनसे निपटने इनसे निपटने के लिए नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं। इसमें बताया गया है कि आखिर ऐसे आंदोलनों के दौरान पुलिसकर्मियों को सार्वजनिक रूप से कैसा व्यवहार करना है। इंडियान एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से सबक लेते हुए दिल्ली पुलिस को नई गाइडलाइंस दी गई हैं। इनमें कहा...