जयपुर, अगस्त 18 -- राजस्थान में शहरी निकाय और पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों के बीच कांग्रेस के भीतर टिकट वितरण को लेकर बहस तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पार्टी को साफ संदेश दिया है कि इस बार टिकट बांटने में पुरानी परंपरा से हटकर युवाओं और खासकर जेन-जी को बड़ा मौका दिया जाए। गहलोत ने यहां तक कहा कि 50 फीसदी से ज्यादा टिकट जेन-जी युवाओं को दिए जाने चाहिए। निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस वॉर रूम में हुई बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में गहलोत ने कहा कि जेन-जी के आने के बाद पूरे देश में माहौल बदला है। उन्होंने कहा कि सीनियर नेताओं के अनुभव का इस्तेमाल किया जाना चाहिए, लेकिन युवा पीढ़ी के महत्व से इनकार नहीं किया जा सकता। युवाओं को आगे आने और राजनीति में अपनी भूमिका निभाने का मौका मिलना चाहिए।'50 प्रतिशत से ज्यादा टि...