देहरादून, अगस्त 20 -- अपना हक मांगने और सिस्टम से सवाल पूछने वाली जेनजी-जेन अल्फा की आवाज अब उत्तराखंड के कॉलेज परिसरों में भी सुनाई दे रही है। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर गढ़वाल के कई कॉलेजों में छात्र आंदोलन पर उतर आए हैं। अगस्त्यमुनि में छात्रसंघ अध्यक्ष आमरण अनशन पर हैं। उत्तरकाशी में छात्रों ने प्रदर्शन कर कुलपति का पुतला फूंका। देहरादून में भी छात्रों ने प्राचार्यों से शिकायत कर जवाब और समाधान मांगा है। छात्रों की पांच प्रमुख मांगे हैं। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कई कॉलेजों के छात्रों का आरोप है कि परीक्षा देने के बावजूद उन्हें अनुपस्थित या बैक दिखा दिया गया। कहीं इंटरनल और प्रैक्टिकल के अंक नहीं चढ़े। कहीं परिणाम पोर्टल से गायब हो गया। कुछ छात्रों ने बिना कॉपियां जांचे अंक ...