देहरादून, अगस्त 28 -- Gen Z Doctors protest: उत्तराखंड में जेन जी डॉक्टरों का आंदोलन रंग लाने लगा है। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस इंटर्न और पीजी डॉक्टरों के स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर चिकित्सा शिक्षा निदेशक ने संज्ञान लिया है। निदेशक ने सभी मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों से छात्रों के ज्ञापनों के आधार पर स्टाइपेंड वृद्धि के प्रस्ताव मांगे हैं। इन प्रस्तावों के आधार पर अंतिम प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। दरअसल, राज्य के डॉक्टर उत्तर प्रदेश की तर्ज पर मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। सरकार तक आवाज पहुंचाने के लिए पीजी डॉक्टरों ने 'उत्तराखंड रेजीडेंट डॉक्टर्स यूनाइटेड' नाम से 'एक्स' पर अकाउंट बनाया है। जिससे मुख्यमंत्री, मंत्री, सचिव, निदेशक और विधायकों को लगातार पोस्ट किए गए। इन डॉक्टरों का दावा है कि उत्तर भारत के 11 राज्यो...