GDA की वसूली नोटिस लगने से हड़कंप, इंदिरापुरम में 2 लाख लोगों पर पड़ेगा असर
गाजियाबाद, सितम्बर 17 -- गाजियाबाद में वैशाली के बाद अब जीडीए ने इंदिरापुरम में भी किसानों को दिए जाने वाले अतिरिक्त मुआवजे के लिए प्रतिकर की वसूली को नोटिस चस्पा करने शुरू कर दिए हैं। इसको लेकर लोगों में उहापोह की स्थिति है, क्योंकि मूल आवंटी का पता नहीं है और वर्तमान अधिकांश जगहों पर रीसेल में फ्लैट खरीदने वाले रह रहे हैं। कोर्ट के आदेश के बाद किसानों को बढ़ा हुआ मुआवजा देना है। भरपाई के लिए जीडीए ने आवंटियों से प्रतिकर के रूप में यह रकम वसूलने का फैसला किया है। बुधवार को इंदिरापुरम के शक्तिखंड-2 में नोटिस चस्पा होने शुरू हुए हैं। शक्तिखंड दो निवासी इंदिरापुरम वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव सुदर्शन अवस्थी का कहना है कि भूखंड सालों पहले जिनके नाम पर आवंटित हुए थे, उन्हीं के नाम पर नोटिस चस्पा किया गया है। अब आवंटी किसी को नहीं पता। अधिकांश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.