गाजियाबाद, जनवरी 29 -- गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की सात प्रमुख योजना अब नगर निगम को हस्तांतरित हो गईं। इनमें स्वर्णजयंतीपुरम समेत कई कॉलोनी, नगर निगम मुख्यालय, राजनगर एक्सटेंशन की 45 मीटर चौड़ी सड़क और एक एसटीपी शामिल हैं। नगर निगम अब इन कॉलोनियों की जिम्मेदारी संभालेगी। कॉलोनियों के हस्तांतरण से साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोगों को राहत मिलेगी। जीडीए 66 करोड़ 32 लाख रुपये किस्तों में निगम को देगा। जीडीए वीसी नंदकिशोर कलाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बुधवार को हस्तांतरण प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया। स्वर्णजयंतीपुरम, कर्पूरीपुरम बी-ब्लॉक, गोविंदपुरम योजना का सी, पी ब्लॉक, प्रताप विहार सेक्टर-12 भाऊराव देवरस योजना के ए, बी, एच ब्लॉक जीडीए की योजना थीं। राजनगर एक्सटेंशन की 45 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क, गोविंदपुरम स्थित एसटीपी और न...