Gaya News वजीरगंज में ताजिया घुमाने के दौरान करंट की चपेट में आए तीन, एक एएनएमसीएच रेफर
गया, जून 26 -- Gaya News वजीरगंज में मुहर्रम पर ताजिया जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ताजिया जुलूस के दौरान विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से तीन लोग झुलस गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जुलूस में शामिल लोगों ने तत्काल झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की गंभीर स्थिति में एएनएमसीएच रेफर कर दिया गया, जबकि दो अन्य का इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए जुलूस रोक दिया गया। स्थानीय लोगों ने जुलूस मार्ग में झूल रहे बिजली तारों को लेकर नाराजगी जताई और विभाग से पूर्व तैयारी नहीं होने का आरोप लगाया।घायलों यह भी पढ़ें- ताजिया जुलूस के दौरान एचटी लाइन से झुलसा युवक, गंभीर में भरेती के मो. असगर, धांधर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.