Gaya News फतेहपुर में चोरी की बाइक संग दो युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
गया, जून 29 -- Gaya News फतेहपुर थाना पुलिस ने रविवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि जगनबागी पुल के समीप चोरी की बाइक के साथ दो युवकों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसआई अमरेंद्र कुमार, एएसआई मनोज कुमार, सतीन कुमार व सुभाष कुमार की टीम ने त्वरित छापेमारी की। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे अरगा निवासी कमलेश कुमार और सुरूगाविगहा निवासी सनोज कुमार को पकड़ लिया गया। बरामद बाइक चोरी की निकली। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.