गया, जून 29 -- Gaya News गुरुआ प्रखंड के सीमारू पंचायत सहित आसपास के कई गांवों में चापाकल खराब पड़े रहने से ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई चापाकल पिछले तीन माह से खराब हैं, लेकिन उनकी मरम्मत अब तक नहीं कराई गई है, जिससे स्थिति गंभीर बनी हुई है। पंचायत समिति सदस्य नदीम खान ने बताया कि अंबेडकर चौक, पासी टोला और सिदारथपुर मांझी टोला में चापाकल लंबे समय से बंद पड़े हैं। कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि दुब्बा पंचायत के रसुलगंज गांव में भी पेयजल संकट बना हुआ है। यह भी पढ़ें- मरकच्चो में मामूली खराबी के कारण कई चापाकल बंद, ग्रामीण परेशान चापाकल बंद होने से खासकर महिलाओं और गरीब परिवारों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत कर पेयजल व्यवस...