गया, जून 29 -- Gaya News खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश में भटक रहे लोगों के चेहरों पर गया जी पुलिस ने खुशी बिखेर दी। सोमवार को ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने 68 खोए हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिये। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 20.50 लाख रुपये बताई गई है। एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना और ओपी में गठित टेक्निकल टीम ने सीआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की मदद से मोबाइल फोन की ट्रैकिंग की। लगातार तकनीकी निगरानी कर विभिन्न स्थानों से मोबाइल बरामद किए गए, जिन्हें सत्यापन के बाद उनके असली मालिकों को वापस किया गया।मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया मोबाइल वापस मिलेगा। उन्होंने गया पुलिस का आभार जताया।एसएसपी सुशील...