गया, जून 29 -- Gaya News इमामगंज नगर पंचायत के इमामगंज-कोठी मुख्य सड़क पर पानी निकासी के लिए बना नाला क्षतिग्रस्त होने से प्रखंड कार्यालय के पास सड़क पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। इससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड कार्यालय से जगदेव चौक तक सड़क के दोनों ओर मकान बनने के कारण घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जलजमाव से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें पानी भरा रहने से छोटी-बड़ी गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। स्थानीय पूर्व मुखिया शंभूशरण सिंह, अखिलेश कुमार और विजय कुमार ने बताया कि गड्ढों से गुजरते समय वाहनों से कीचड़ उछलकर दुकानों और राहगीरों पर पड़ता है, जिससे सामान खराब हो रहा है और लोगों के कपड़े गंदे हो रहे हैं। उन्होंने नगर पंचायत से मानसून से पहले ना...