गया, जुलाई 24 -- Gaya News: शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में खुले में फेंका जा रहा मेडिकल कचरा संक्रमण का खतरा बढ़ा रहा है। बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। कैंपस में ही बीएससी नर्सिंग कॉलेज के पास एक दो नहीं बल्कि एक सौ से अधिक प्लास्टिक बैग में मेडिकल कचरा फेंका हुआ है। यह कचरा एक-दो दिनों का नहीं बल्कि कई दिनों का है। कचरे को आवारा कुत्ते अपनी भोजन के तलाश में रास्ते पर बिखेर दे रहे हैं। इसके कारण संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। मेडिकल वेस्ट निस्तारण के गाइड लाइन के बाद भी बरती जा रही लापरवाही

मेडिकल कैंपस में वेस्ट प्रबंधन मेडिकल कैंपस में ही मेडिकल वेस्ट को निष्पादन के लिए सिनर्जी वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट है। इसके बावजूद बीएससी नर्सिंग कॉलेज के पास खुले मैदान में बायो मेडिकल वेस्ट को फ...