गया, अगस्त 10 -- Gaya News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर सोमवार को बीडीओ कार्यालय में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। बीडीओ नीरज कुमार राय ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय में सुबह 9.05 बजे प्रखंड प्रमुख लड्डन खां झंडा फहराएंगे। 9.20 बजे व्यापार मंडल कार्यालय में अध्यक्ष मृत्युंजय उर्फ गोरे सिंह, 9.25 बजे सीडीपीओ कार्यालय, 9.35 बजे थाना परिसर में थानेदार धनंजय कुमार, 9.50 बजे प्रोजेक्ट शिवबालक बालिका विद्यालय में प्राचार्य बबलू अंसारी और 10 बजे सीएचसी में चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेश कुमार झंडोत्तोलन करेंगे। प्रमुख ने सभी संस्थानों में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाने की अपील की। बैठक में सीओ अरशद मदनी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Latehar News: स्वतंत्रता दिवस पर झंडोतोलन का समय निर्धारित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...