Gaya News: 500 मीटर लंबे झंडे के साथ निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति गीतों से गूंजता रहा शहर
गया, अगस्त 16 -- Gaya News: स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को 500 मीटर झंडे के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकली। श्रीरामचरित मानस नवाह्न पारायण यज्ञ समिति और डालमिया बाजार की ओर से गाजे-बाजे के साथ निकली करीब दो किमी लंबी भव्य तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चे से लेकर हर वर्ग के लोग शामिल हुए। हर घर तिरंगा के विशेष मौके पर सुबह आठ बजे रेडक्रॉस के पास स्थित राधे-राधे भवन से तिरंगा यात्रा निकली। गाजे-बाजे के साथ झूमकर तिरंगा यात्रा निकलने के बाद पूरा शहर देशभक्ति की रंग में सराबोर हो गया। डालमिया बाजार के प्रोपराइटर शिवकैलाश डालमिया के नेतृत्व में निकली यात्रा में भारत माता की प्रतिमा के साथ युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के कट आउट आकर्षण के केंद्र रहे। यह भी पढ़ें- बड़हरा में बाइक से 25 किमी तक निकली तिरंगा यात्रा जेपी झरना, रॉय काशीनाथ मोड़, जीबी रोड ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.