गया, जुलाई 29 -- Gaya News: आमस थाना पुलिस ने बुधवार को मलरवाडीह गांव के पास जीटी रोड से 133 लीटर देसी शराब लदा एक टोटो जब्त किया। टोटो से 300 एमएल की 445 बोतलें बरामद हुईं, जिन पर झारखंड सरकार का लेबल लगा था। पुलिस ने चालक सह तस्कर औरंगाबाद जिले के पवई गांव निवासी सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एसआई अशोक कुमार यादव ने बताया कि संतुलन बिगड़ने से टोटो सड़क किनारे पलट गया, जिससे शराब की बोतलें बिखर गईं। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...